NEWSPR डेस्क। खबर पटना से है। जहां ATM मशीन में फेवी क्विक लगाकर लोगों का नोट उड़ाने वाला शातिर गिरफ्तार हुआ है। बता दें कि पत्रकार नगर पुलिस ने चार शातिर को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने स्वैप मशीन को बरामद किया है। एक लाख 22 हजार रुपए समेत एक चार पहिया बरामद किया गया है।
बता दें कि पूर्व में गिरफ्तार किए गए साइबर अपराधी के निशानदेही पर शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शातिर में से दो मर्डर केस मामले में फरार चल रहा था। वहीं गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है। जिसके बाद अब पूछताछ की जाएगी।