बिहार: ATM कैशबॉक्स उखाड़ कर ले गए चोर, इलाके में हड़कंप, पुलिस को चकमा देने के लिए आसपास लगे CCTV को भी तोड़ दिया

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर नालंदा से है। जहां एक एटीएम को निशाना बनाया गया है। बताया जा रहा कि चोरों ने ATM के कैशबॉक्स को उखाड़कर अपने साथ ले गए और उसमें रखा सारा पैसा उड़ा ले गए। जिसके बाद पास में ही ATM मशीन के कैशबॉक्स को फेंक दिया। घटना शनिवार देर रात की है। वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। रविवार की सुबह जब लोगों ने एटीएम का हाल देखा, तो इसकी खबर पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्‍थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की, लेकिन अब तक इस मामले में कुछ ठोस सुराग हासिल नहीं हो सका है। खुदागंज बाजार स्थित रामानंद प्रसाद के मकान में इंडिया1 एटीएम संचालित है। जिसे चोरों ने निशाना बनाया था।

जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात खुदागंज थाना क्षेत्र के बाजार इलाके से बदमाश इंडिया फर्स्ट का एटीएम मशीन कबाड़ कर ले गया। जिसमें लाखों के कैश होने का अनुमान है। आश्चर्यजनक तो यह है कि रात्रि गश्ती पुलिस को घटना की भनक तक नहीं लगी। रविवार की सुबह ग्रामीणों की नजर एटीएम सेंटर पर पड़ी तो घटना का खुलासा हुआ। मशीन पक्षतिग्रस्त था। थोड़ी दूर पर उसका एलसीडी फेंका मिला। कैश बॉक्स गायब है। जिसमे मोटी रकम होने की संभावना है।
घटना की सूचना के बाद पुलिस महकमा में हड़कम्प मच गया। अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंच गए। खुदागंज थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। कितने रकम की चोरी हुई। इसकी जानकारी बैंक से ली जा रही है। इलाके का फुटेज खंगाला जा रहा है।एटीएम कैफे के सामने आजद प्रसाद का मकान है, उनसे पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस जल्द घटना का खुलासा कर लेगी।

वहीं सुबह सुबह लोगों ने ATM का हाल देखा तो खबर मिली। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कितना पैसा लूटा गया है।  वहीं चोरों ने कलाकारी दिखाते हुए एटीएम केबिन में लगे कैमरों तथा आसपास प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी को भी तोड़ डाला। साथ में वहां लगा सीसीटीवी कैमरा व उसका हार्ड डिस्क चोर अपने साथ ले गए हैं। पुलिस अधिकारी के साथ-साथ एटीएम में पैसा डालने वाले एजेंसी सभी सकते में है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article