सावधान! मुजफ्फरपुर में एक्टिव है नशा’खुरानी गि’रोह, लिफ्ट देने के बहाने कार में युवक को बैठाया, न’शी’ली दवा खि’लाकर लू’टे कैश और कीमती सामान

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। सावधान अगर आप दूसरे प्रदेश से मुजफ्फरपुर अपने गांव ट्रेन से आ रहे हैं तो सतर्क रहिए। यहां नशाखुरानी गिरोह का रैकेट सक्रिय है। आपको कार या किसी अन्य वाहन में लिफ्ट देने के बहाने बैठा लेगा। आपको कम किराया का लालच भी देगा। या हो सकता है की आपको मुफ्त में घर छोड़ने की बात कहे। फिर कोल्डड्रिंक या किसी अन्य पेय पदार्थ में नशीली दवा मिलाकर पिलाएगा। आपके बेहोश होते ही रुपए और पूरा समान लूट लेगा। फिर बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक देगा। इसी तरह की एक और घटना सामने आई है। आइए जानते हैं की उस युवक के साथ क्या हुआ…

औराई का रहने वाला पिंटू कुमार पंजाब में रहकर काम करता है। वह दीपावली और छठ मनाने अपने गांव जा रहा था। रात में मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेन से उतरा। सामान लेकर बस के लिए स्टैंड की तरफ जाने लगा। तभी कार से दो युवक उसे मिले। पूछा की कहां जाना है। पिंटू ने औराई जाने की बात कही। कार वाले ने कहा की उसी तरफ उसे भी जाना है। बस से किराया अधिक लगेगा। चलो कार से छोड़ देते हैं। काम किराया लेंगे। पिंटू उसकी बातों में आकर कार में बैठ गया।

कार में दोनों ने पिंटू को पीने के लिए कोल्डड्रिंक दिया। इसे पीते ही वह बेहोश होने लगा। उसका मोबाइल, समान और रुपया लूटकर उसे CRPF कैंप के पास फेंक दिया। रविवार को अहियापुर पुलिस को सूचना मिली की एक युवक अचेत हालत में पड़ा हुआ है। सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह ने उसे मेडिकल में भर्ती कराया। युवक को अबतक पूरी तरह होश नहीं आया है। उसके पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचाना हुई है। हल्का होश आने पर उसने अपना नाम और घर का पता बताया है।

शनिवार को रेल एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने समीक्षा बैठक कर सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया था। कहा था की पर्व त्योहार के मौके पर अक्सर नशाखुरानी गिरोह एक्टिव हो जाते हैं। इसलिए इस गिरोह पर नकेल कसने के लिए रणनीति तैयार करें। हर हाल में नशाखुरानी गिरोह पर लगाम कसें। इस निर्देश के ठीक दूसरे दिन ही युवक से लूटपाट की घटना को इसी गिरोह के शातिरों ने अंजाम दे डाला।

 

Share This Article