औरंगाबाद: 15 फरवरी को लोक जनशक्ति पार्टी का राजभवन मार्च, बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विरोध

Patna Desk

NEWSPR डेस्क।  बिहार सरकार की नाकामी और शासन की विफलता को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी 15 फरवरी को राजभवन मार्च करेगी और राज्यपाल से बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करेगी। शनिवार को औरंगाबाद के नगर थाना के पास स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता कर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं रफीगंज विधानसभा प्रत्याशी रहे मनोज कुमार सिंह ने जानकारी दी। मनोज सिंह ने कहा कि नीतीश सरकार हर मोर्चे पर फेल है और इस सरकार की विफलता की हकीकत को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार जनता के बीच है।

इस सरकार में रेल भर्ती बोर्ड की गलती पर आवाज उठाने वाले नौजवानों पर लाठियां बरसाई जा रही है। शराबबंदी के नाम पर घर-घर शराब बेचे जा रहे है। इस कार्य में पुरुष तो दूर महिला पकड़ी जा रही है। बिहार के प्रत्येक जिले में हत्या, लूट, छिनतई की घटना बढ़ी है और अराजकता का साम्राज्य स्थापित हो चुका है। नल-जल योजना हो या आवास हर जगह भ्रष्टाचार को बोलबाला है। ऐसे में नीतीश सरकार सत्ता में बने रहने का नैतिक आधार खो चुकी है। 15 फरवरी को राज्यपाल से राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर सरकार को उखाड़ फेंकने का शंखनाद की जाएगी।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

Share This Article