News PR Live
आवाज जनता की

औरंगाबाद में बाइक सवार महिला की दुर्घटना में मौत, कुत्ते से टकराकर बाइक हुआ था अनियंत्रित

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद में मंगालवार को ईंट भट्ठा के पास बाइक से गिरकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक महिला बेला गांव की रबिया देवी है। जानकारी के मुताबिक मृतका अपने पोते के साथ औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज के लिए आई थी और इलाज के बाद शाम को बाईक से अपने गांव जा रही थी। जिस दौरान कुत्ते के रास्ते में आने से बाईक अनियंत्रित हो गई।

वहीं बाइक से महिला और उनका पौता नीचे गिर गया जिसमें महिला को गंभी चौंटे आ गई। स्थानीय लोगों की मदद से दूसरी गाड़ी से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

महिला की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हादसे में महिला की मौत की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मृतका के परिजनों से फर्द बयान लेकर पोस्टमार्टम की कारवाई में जुट गई है।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.