राजधानी फिर हुआ शर्मसार: महिला को किडनैप कर 5 लोगों ने किया गैंगरेप, सभी आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, 1 सप्ताह से गेस्ट हाउस में हो रहा था रेप

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। राजधानी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक महिला के साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक जक्कनपुर थाना क्षेत्र के गोरिया मठ की रहने वाली दो बच्चों की मां के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। घटना के विषय में बताया जा रहा कि महिला के पति ने बीते 10 अक्टूबर को जक्कनपुर थाने में किडनैपिंग का आवेदन दिया था। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की छानबीन में जुट गई।

उधर महिला ने कॉल कर पति को अपना लोकेशन कोलकता बताया था। मिली सूचना पर पुलिस ने जब इसकी पड़ताल की तो महिला का लोकेशन पटना का मिला। जिससे पुलिस के हाथ पैर फूल गए और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया स्थित एक होटल के पास से महिला को बरामद किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि महिला को 1 सप्ताह से करबिगहिया जंक्शन के नजदीक रखा गया था। जहां 5 लोगों ने मिलकर महिला के साथ गैंगरेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया है।

वहीं पुलिस ने इस मामले में महिला के बयान पर अजय खत्री को गिरफ्तार किया। जिसके बाद अजय के निशानदेही पर गोलू ,किशन उर्फ अमित जो बाबा जी गेस्ट हाउस के कर्मी बताए जा रहे हैं। इनको भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है। वहीं महिला का 164 का बयान भी पुलिस दर्ज करवा रही है। हालांकि सोचने वाली बात यह है कि महिला ने अपना लोकेशन पटना में रहते हुए कोलकाता क्यों बताया? पुलिस इस बात की भी तफ्तीश कर रही है।

पटना से विक्रांत की रिपोर्ट

Share This Article