बाढ़ में जीत के दावे के साथ मुखिया प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान शुरू, मैदान में भटगांव पंचायत के निवर्तमान मुखिया विमला देवी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बाढ़ प्रखंड में पंचायत चुनाव का मात्र 1 सप्ताह ही बचा है। ऐसे में मुखिया प्रत्याशियों दमखम के साथ पंचायत में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में भटगांव पंचायत के निवर्तमान मुखिया विमला देवी ने जीत के दावे के साथ कई गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया।

मुखिया विमला देवी का कहना है कि हमने जो 5 साल में विकास किया है, उसी की मजदूरी मांगने जनता के पास फिर से आए हैं। अगर जनता उन्हें दोबारा पंचायत का कमान हमारे हाथ में देती तो पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। पंचायत का नाम बिहार स्तर तक ले जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ मुखिया पति शिवकुमार राम का कहना है कि इस पंचायत से 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है और जनता के बीच संपर्क कर रहे। उन्होंने कहा कि विरोधियों को इस बार हम धूल चटा देंगे।

विरोधी तरह-तरह के हथकंडे उनके खिलाफ अपना रहे हैं। वह अपने मकसद में कामयाब नहीं होंगे। क्योंकि जनता का असीम प्यार और आशीर्वाद हमारे साथ है। हम उन्हीं के बल पर इस बार भी पंचायत का प्रतिनिधित्व हमारी पत्नी करेगी और जो कुछ थोड़ा बहुत बचा हुआ काम है उसे पूर्ण करेंगे।

बाढ़ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Share This Article