आज मनाया जा रहा है बैसाखी का त्योहार, जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी शुभकामनाएं

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बैसाखी को हर साल अप्रैल के महीने में मनाया जाता है। इस बार बैसाखी का त्यौहार 14 अप्रैल यानी आज है। वहीं इस मौके पर  जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने शुभकामनाएं दी है। बता दें कि बैसाखी एक फसल उत्सव है। जो सिख धर्म के नव वर्ष की शुरूआत का प्रतीक है।

इस दिन किसान अपने फसलों की कटाई करते हैं और शाम के समय में आग जलाकर उसके चारों ओर एकत्र होते हैं। काफी दूर-दूर से लोग अपनों के बीच पहुंचते हैं और इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। मुख्य तौर पर यह त्योहार पंजाब, हरियाणा, उत्तीर भारत आदि जगहों पर धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को बधाईयां देते हैं और एक दूसरे के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं. मान्यता है कि इसी दिन सूर्य ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करता है। इसी कारण इसे मेष संक्रांति भी कहते हैं। धार्मिक महत्व की बात की जाए तो सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी ने बैसाखी के मौके पर 13 अप्रैल सन 1699 को खालसा पंथ बनाया था। इस दिन केसरगढ़ साहिब आनंदपुर में बड़े उत्सव का आयोजन होता है क्योंकि यहीं पर ही खालसा पंथ की स्थापना की गई थी।

Share This Article