खेती कर 10 लाख कमाता है बिहार का ये शख्स, ‘बनाना मैन’ से हुआ फेमस

Patna Desk

NEWSPR डेस्क (टीशा स्वर्णकार)। आज कल के युवा गांव से दूर शहर आकर नौकरी या अन्य कोई बिज़नेस करना पसंद करते हैं। ऐसे में बिहार के  सारण ज़िले से एक युवा अपनी नौकरी छोड़कर गांव वापस आकर खेती करना पसंद कर रहे हैं  और लोगो के बीच अपनी अनोखी पहचान बना रहे हैं। लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हुए उनसे प्रेरणा भी ले रहे हैं।

बिहार के सारण जिले से किसान रामेश्वर सिंह को ‘बनाना मैन’ भी कहा जाता हैं। उन्होंने अपना पेट्रोलियम विभाग की नौकरी छोड़ गांव आकर जैविक विधि से केले की खेती करना शुरू किया है। जिनसे उनको सलाना 10 लाख की कमाई होती हैं। पारम्परिक तौर से देखा जाये तो केले की खेती करने वाला इंसान साल में 1 बार ही उपज का फायदा उठा पाते हैं लेकिन रामेश्वर सिंह यह सब बंधनो से परे हैं , वह साल में एक ही खेत में 2 बार जैविक विधि से उपज का फायदा उठा लेते  हैं।

जब वह काम छोड़कर वापस गांव आये तो लोगों ने उनका बहुत उपहास उड़ाया। इतना ही नहीं लोगों ने उनकी इरादों को तोड़ने करने की कोशिश भी की थी पर वो किसी की बातों का ध्यान न देकर उन्होंने अलग तरीके से खेती की। शुरुवाती दौर में उन्हें बहुत नुकसान हुआ और लागत भी बैठती थी लेकिन बाद में परिणाम बेहतर होने पर उन्होंने जैविक खेती को ही अपना आधार बना लिया। बाद में कम लागत में ज़्यादा मुनाफा भी होने लगा।

अब रामेश्वर सिंह  का केला मार्केट में एक ब्रैंड बनता जा रहा हैं और लोगो को इसके स्वाद भी अच्छी लग रही हैं। सारण प्रमंडल के कृषि विशेषज्ञ भी रामेश्वर सिंह के केले को देखने आते हैं। अब खेती भी बिजनेस का स्तोत्र  बन गया हैं। खेती से भी लोगों को फायदा हो सकता हैं अगर वो खेती को मॉडर्न तकनीक से किया जाए।

Share This Article