बनारस की तर्ज पर नालंदा में देव दिवाली, धनेश्वर घाट तालाब के समीप गंगा आरती का आयोजन

Patna Desk

NEWSPR डेस्का। शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा था। इस दिन देव दिवाली भी मनाई जाती है। नालंदा में भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर धनेश्वर घाट तालाब के समीप गंगा आरती का आयोजन कर देव दिवाली मनाई गई। इस अवसर पर परंपरागत तरीके से बिहार शरीफ के धनेश्वर घाट तालाब के समीप गंगा आरती का आयोजन किया गया। साथ ही साथ देव दीपावली मनाई गई जिसमें इलाके की भारी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। दरअसल यहां पिछले 9 वर्षों से वाराणसी के तर्ज पर यहां गंगा आरती का आयोजन होते आ रहा है। इस समारोह का आयोजन डॉ आशुतोष शरण पूर्व वार्ड पार्षद परमेश्वर महतो और रवि रमन के सहयोग से किया जाता रहा है। इस बार भी यहां कार्तिक पूर्णिमा पर भक्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय रहा। घाट को दुल्हन की तरह रौशनी से सजाया गया। उसके बाद शाम में देव दिवाली का आयोजन किया गया।

Share This Article