बाढ़ में बढ़ती महंगई के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं का प्रहर्शन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ राजद ने केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में आज बाढ़ में भी नेताओं ने मोर्चा खोल दिय़ा। राजद के राष्ट्रीय नेता के आह्वान पर पूरे बिहार के प्रखंड कार्यालय पर राजद कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया इसी कड़ी में बाढ़ प्रखंड कार्यालय के गेट के सामने राजद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

वहीं कार्यकर्ताओं ने सर पर गैस सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया। वहीं प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार मूल्य वृद्धि को तत्काल काम नहीं करती है तब तक हमारी पार्टी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करती रहेगी। महंगाई ने गरीब लोगों का कमर तोड़ कर रख दिया है।

Share This Article