न्यू ईयर का गिफ्ट देने के बहाने प्रेमी ने दोस्तों संग प्रेमिका के साथ की जबरदस्ती की कोशिश, चाकू से घोंप पर हत्या का प्रयास, लड़की अस्पताल में भर्ती

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बेगूसराय में न्यू ईयर गिफ्ट देने के बहाने बुलाकर अपनी ही गर्लफ्रेंड के साथ बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रेप करने का प्रयास किया। जब दुष्कर्म करने में असफल हो गए तो लड़की को चाकू मारकर घायल कर दिया। युवती फिलहाल अस्पताल में भर्ती है जहां उसकी स्थिती नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार डंडारी थाना के सालपुर गांव की घटना है। लड़की अपने घर पर सहेली के यहां जाने का बोल कर निकली थी। उसके कुछ देर बाद ही घरवालों को लड़की को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि उसके फोन से किसी युवक का नंबर मिला है। जिसने उसे कॉल कर गिफ्ट देने के लिए मिलने बुलाया था। पीड़िता के पहुंचने पर बॉयफ्रेंड और उसके कुछ साथी वहां पहले से मौजूद थे। जह वह पहुंची तो उन्होंने पीड़िता के साथ जोर जबरदस्ती की। जिसके बाद चाकू घोंप कर घायल कर दिया।

लड़की के चाचा का कहना है कि लड़की पर चाकू से सात से आठ वार किया गया है। उसकी हालत नाजुक है। सड़क पर गिरी मिलने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Share This Article