बिहार: सात महीने से लापता बेगूसराय की लड़की इस हालत में दिल्ली से मिली

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बेगूसराय से सात महीने पहली लापता लड़की को दिल्ली से बरामद किया गया है। लड़की को पड़ोस के ही एक युवक ने शादी के लिए बहला फुसला कर अपहरण किया था। बलिया पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद लड़की को दिल्ली से बरामद किया है।

लड़की को पुलिस ने घर वालों को सौंप दिया। वहीं लड़के को लड़की के बयान पर बाल सुधार गृह भेज दिया है। तथा गिरफ्तार अपहरण के आरोपित को जेल भेज दिया गया है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि 11 सितंबर 2021 को बलिया के एक गांव से एक 16 वर्षीय लड़की को शादी की नीयत से पड़ोसी गांव के एक युवक ने अपहरण कर लिया था।

लड़की की मां ने बलिया थाना में आवेदन देकर अपहरण का आरोप सदानंदपुर के रशीदपुर निवासी संजीव कुमार पर लगाया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कांड के आइओ दुर्गेश कुमार ने गुप्त सूचना पर दिल्ली पहुंचकर 11 अप्रैल को अपहृत लड़की को बरामद कर लिया। वहीं अपहर्ता संजीव कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को बेगूसराय कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद उसे  बाल सुधार गृह भेजा गया।

Share This Article