News PR Live
आवाज जनता की

बेवफा गर्लफ्रेंड के नाम आशिक ने कर दी अपनी जान, लड़की की शादी की खबर सुनी तो प्रेमिका के सामने ही कर लिया सुसाइड

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बेगूसराय में एक सरफिरे आशिक ने प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने के गम में आत्महत्या कर ली। आशिक ने अपनी प्रेमिका के घर के बाहर ही खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बेगूसराय का रहने वाला मृतक प्रेमी साजन महतो एक लड़की से प्यार करता था। जिससे वह शादी करना चाहता था। लेकिन लड़की ने कहीं और शादी के लिए हामी भर दी जिससे दुखी होकर सनकी प्रेमी ने अपनी जान ले ली।

- Sponsored -

- Sponsored -

मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं लड़की का कहना है कि उसका साजन के साथ कोई प्रेम संबंध नहीं था और वह शादी की जिद कर रहा था। इसी बीच युवती की कहीं और शादी तय हो गई। युवक को जब इसका पता चला तो वह उससे मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया और युवती से बात करने की कोशिश की।

जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। लड़की घर के बाहर ही युवक से बात कर रही थी। विवाद के बीच लड़के ने अपने सिर में गोली मार ली। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं गटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्यार में पागल होकर लड़के ने ऐ,सा कदम उठाया होगा लेकिन परिवार वाले इसे हत्या बता रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.