News PR Live
आवाज जनता की

बेगूसराय में भैंस बांधने की विवाद को लेकर हिंसक झड़प, चली लाठियां, तीन घायल अस्पताल में भर्ती

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बेगूसराय में भैंस बांधने के विवाद को लेकर लोगों में जोरदार झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि लोग आपस में एक दूसरे पर लाठियां बरसाने लगे। जानकारी के मुताबिक इस मारपीट की घटना में एक पक्ष के महिला सहित तीन लोग घायल हो गए हैं।

यह घटना बलिया थाना क्षेत्र के बालाचक वार्ड संख्या 11 लवटोलिया, सदानंदपुर गांव की है। जहां सौदागर टॉपिक का लगभग 55 वर्षीय पुत्र किरणदेव तांती, किरणदेव तांती की पत्नी आशा देवी और दूसरा पुत्र गौरव कुमार घायल हो गए हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

परिजनों के मुताबिक रास्ते पर भैंस बंधा हुआ था, जिसे हटाकर बांधने की बात कहने पर आरोपियों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते लाठी डंडे की बरसात कर सभी को जख्मी कर दिया। वहीं इस घटना में एक घायल किरण देव तांती की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बाकी का इलाज वहां के निजी अस्पताल में जारी है।

बेगूसराय से मोo मुमताज की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.