प्रेमी जोड़ा हैंगिग डेथ केस में खुलासा, सुसाइड नोट जोड़े के हैंडराइटिंग से नहीं करते मैच, मर्डर के एंगल पर जांच

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। वेस्ट चंपारण के बेतिया में में पेड़ से लटके एक प्रेमी युगल का शव मिला था। जहां से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। जिसके कारण मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था। लेकिन अब इस केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस की मानें तो सुसाइड नोट की हेंडराइटिंग मृतक प्रेमी जोड़े में से किसी का भी नहीं है। वह मैच नहीं कर रहा।

बता दें कि अब युवक और युवती के परिजनों ने एक दूसरे के खिलाफ हत्या का प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। हालांकि, पेड़ से लटके प्रेमी युगल के पास से मिले सुसाइड नोट पर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। पुलिस की मानें तो लिखे गए सुसाइड नोट के हैंडराइटिंग लड़के और लड़की के हैंडराइटिंग से मैच नहीं कर रहा है। पुलिस इसकी जांच भी कर ली है।

दोनों की लिखावट की पड़ताल के बाद पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि सुसाइड नोट लड़के-लड़की का लिखा नहीं है। हालांकि, इस मामले में अभी पुलिस खुलकर नहीं बोल रही है। वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस इस मामले को ऑनर किलिंग के नजरिए से देख रही। इस घटना के बाद पुलिस पूछताछ के लिए लड़की के पिता को थाना ले गई थी। जिसमें करीब 10 घंटों तक पुछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने मामले में FIR  दर्ज कर ली है। हर बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही।

बता दें कि दोनों का शव एक ही दुपट्टे में लटका था। उनके शव को देखकर लोग तरह तरह की बातें होने। जबकि घटना के बाद से ही प्रेमिका के परिजन घर से फरार हैं। दोनों के बीच कई महीनों से प्रम संबध चल रहा था। लड़की के परिवार को ये बात मंजूर नहीं थी। जिसके कारण परिवार वालों ने लड़की की पढ़ाई लिखाई बंद करवाकर उसे घर में बैथा दिया। हालांकि लड़के और उसके परिवार की ओर से शादी के लिए सब तैयार थे। उन्होंने लड़की के पक्ष से कई बार बात करने की भी कोशिश की। लेकिन लड़की पक्ष नहीं माने और बार बार दोनों के संबंधों का विरोध करते रहे। जिसके बाद दोनों की हत्या की बात कही जा रही थी।

Share This Article