भागलपुर में साइको किलर ने 2 की हत्या कर 2 को किया घायल, गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर भी पथराव, पुलिस ने जान पर खेलकर किया उसे गिरफ्तार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर में सुलतानगंज के मोतीचक गांव मे दिन दहाड़े एक साइको किलर ने दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इसके अलावा दो लोगों को घायल कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही साइको किलर ने तेज धार धार हथियार से दो लोगों को काट कर मार डाला हैं।

मृतकों का नाम  मृतक श्याराम मंडल उम्र 60 वर्ष ,रवि कुमार उम्र 8 वर्ष हैं। दो  लोग घायल हैं जिसका नाम महेश्वर खातुन महिला ,दुसरा रामदेव यादव बताया जा रहा हैं। वहीं घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस पहुंचने पर साईको किलर दिपक कुमार ने पुलिस पर पथराव किया। जिसमें पुलिस कि गाड़ी जीप के शीशा टुट गए हैं।

वहीं पुलिस ने साइको किलर दिपक कुमार को खदेड़ते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा घायल लोगों को रेफरल अस्पताल लाकर ईलाज कराया जा रहा हैं। डा.ने गंभीर देख मायागंज रेफर कर दिया है।

श्यामानंद सिंह भागलपुर संवाददाता

Share This Article