भागलपुर में घर के अंदर विस्फोट, दामाद बुरी तरह से घायल, पुलिस को बम बनाने के दौरान हुए धमाके की आशंका

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वादे सैदपुर गांव में बम विस्फोट हो गया। जिसमें रामसर के रहने वाले धर्म सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए परिजनों ने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

परिजनों का कहना है कि घायल अपने ससुराल वादे सैदपुर आया हुआ था, और घर में अकेला था। इसी बीच विस्फोट हो गया। बताया जा रहा कि घर में पटाखा रखा हुआ था, जिसमें विस्फोट हुआ। जिसके कारण वह घायल हो गए। वहीं घटना के समय घर में और कोई मौजूद नहीं थे।

वहीं घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है कि आखिर यह पटाखे का विस्फोट था या फिर वहां पर बम बनाने के दौरान विस्फोट हुआ है। इसको लेकर पड़ताल की जा रही है। वहीं इस मामले पर अभी पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।

श्यामानंद सिंह भागलपुर संवाददाता

Share This Article