बिहार: जब बीच सड़क पर शादीशुदा लड़के से शादी करने की जिद्द करने लगी लड़की, लड़के ने कही ये बात

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर की सड़कों पर आये दिन हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता। आज उसी क्रम में एनएच 80 पर एक 22 वर्षिय विवाहित लड़के से 18 साल की लड़की के बीच सडकों पर जबरदस्ती करती नज़र आई। लड़की उससे शादी करने की जिद्दा कर रही थी।

लड़की की माँ का कहना कि लड़का मिथुन कुमार उनकी भतीजी का देवर है। जो उनके घर आ कर महीनों दिन तक रहता था लेकिन कूछ दिन पहले कमाने के लिये वह गुजरात चला गया। जहां मिथुन ने दूसरी शादी कर ली। मां का कहना है कि लड़के ने उनकी बेटी को धोखा दिया। वहीं जब इस बारे में लड़के से पूछा गया तो लड़के ने कहा कि वह लड़की के घर जाता था। लड़के ने पहले कहा था कि  वह लड़की से शादी करेगा लेकिन उसको कोई और पसंद आ गई तो उसने किसी और से शादी कर ली।

रिपोर्ट:-श्यामानंद सिंह, भागलपुर

Share This Article