भागलपुर : विधायक अजीत शर्मा ने छठ को लेकर गंगा घाटों को लिया जायजा, घाटों पर गंदगी देख जताई नाराजगी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आस्था का पर्व महापर्व छठ महज ही 48 घंटे बचे हैं लेकिन गंगा नदी के किनारे जहां छठ व्रतियों का स्नान होना है ,जहां गंगाजल भरकर वह पूजन का कार्य करेंगे, गंगा की मिट्टी लाकर घरों में पूजन का कार्य शुरु करेंगे, अभी वह गंगा इस कदर गंदगी में है इसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बिहार विधान मंडल दल के नेता व भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने कई गंगा घाटों का जायजा लिया। उन्होंने जितने भी घाटों का निरीक्षण किया, सभी घाट कचरे से भरा हुआ था और गंदगी फैली हुई थी, लोग अभी भी आकर वही गंदगी फेकते दिख रहे थे। अपने घर ,दुकानों एवं अस्पतालों की गंदगी वहां के घाटों पर पड़ी थी। महज ही 48 घंटे मात्र बचे हैं। छठ पर्व लेकिन गंगा की सफाई गंगा किनारे की सफाई अभी तक हो नहीं पाई है। नगर निगम शायद नरक निगम का रूप लेता जा रहा है, बताते चलें की नगर निगम के पदाधिकारी सिर्फ फीता काटने में ही लगे रहते हैं।

वहीं भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि मैं जिलाधिकारी एवं नगर निगम के पदाधिकारी से जल्द बात करुंगा। उन्होने कहा कि जहां अर्ध्य देना है वहां कचरा फैला हुआ है। यह जल्द दुरुस्त किया जाएगा। जहां तक संभव प्रयास होगी अभी मैं जिलाधिकारी भागलपुर से एवं नगर निगम के पदाधिकारी से बात कर इसे सही कराने में लगता हूं।

भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट…

Share This Article