भागलपुर में परिवार नियोजन पखवाड़े का आयोजन, 25 सितंबर तक रहेगा जारी, सीएस ने हरी झंडी दिखाकर रथ किया रवाना

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर में जनसंख्या नियंत्रण के साथ जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य को दुरुस्त करने के उद्देश्य से परिवार नियोजन पखवाड़े का आयोजन किया किया गया है। जिसमें सीएस ने हरी झंडी दिखाकर परिवार नियोजन पखवाड़े रथ को रवाना किया। वहीं शहर के सदर अस्पताल भागलपुर में 12 सितंबर से 30 सितंबर तक परिवार नियोजन का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका रहती है जो गंव गांव जाकर महिलाओं को जागरुक करती है। इस कड़ी में शहर में आशा कार्यकर्ता अभी से दंपतियों को परिवार नियोजन के फायदे व अनचाहे गर्भधारण को रोकने के लिए आवश्यक आधुनिक साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करा रही है।

कार्यकर्ताओं द्वारा सही उम्र में शादी, शादी के बाद 2 साल बाद पहला बच्चा, 2 बच्चों में 3 साल का अंतर, प्रसव या गर्भपात के बाद परिवार नियोजन के अस्थाई वस्तुओं स्थाई उपाय तथा परिवार कल्याण ऑपरेशन में पुरुषों की भागीदारी पर चर्चा कर रही। इसके साथ स्थाई एवं अस्थाई उपायों के बारे में जानकारी दी जा रही है। जिस कारण हर प्रखंड में गाड़ी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा।

सदर अस्पताल भागलपुर में 12 सितंबर से 30 सितंबर तक परिवार नियोजन का आयोजन किया गया है। सदर अस्पताल के सीएस डॉक्टर उमेश शर्मा ने बताया कि इस पखवाड़े में भागलपुर के सभी प्रखंडों में जागरूकता अभियान के तहत गाड़ियां निकाली गई हैं। गांव गांव पहुंच कर इसके बारे में लोगों को बताया जाएगा और इसके फायदे व नुकसान भी लोगों को बताए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार नियोजन का ऑपरेशन निशुल्क किया जाएगा साथ ही साथ वैसे लोगों को सरकार की ओर से पैसा भी दिया जाएगा।

श्यामानंद सिंह भागलपुर संवाददाता

Share This Article