NEWSPR डेस्क। भागलपुर में एक पत्नी ने अपने पति के साथ रहने के लिए जमकर हंगामा किया है। जानकारी के मुताबिक लड़की अनुप्रिया ने जीरोमाइल थाना क्षेत्र के झुरखुरिया स्थित अपने ससुराल में जमकर हंगामा किया। वहीं घण्टों चले हाईवोल्टेज ड्रामे में जीरोमाइल थाना पुलिस को पहुँचकर मामला शांत करवाना पड़ा।
दरअसल पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2010 में झुरखुरिया के राजेन्द्र सिंह के बेटे बिपिन से हुई थी। उसके बाद जब वह ससुराल रहने आई तो यहाँ सब बोलने लगेकि वह उसको नहीं जानते और उसे घर में नहीं रहने देंगे। उन दोनों के बीच विवाद को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है लेकिन इस बीच लड़के ने दूसरी शादी कर ली।
पीड़िता ने बताया कि वो अभी अपने मायके में रह रही है लेकिन वो अपने ससुराल में रहना चाहती है। अपने पति से पूछा तो उसने कहा तुम केस लड़ते रहो। उसके पति ने कोर्ट के नियम का उल्लंघन कर शादी किया है। पीड़िता अनुप्रिया लगातार कोर्ट, सरपंच और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है।
रिपोर्ट:- श्यामानंद सिंह ,भागलपुर