भगवान नृसिंह की जयंती 2022: जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी शुभकामनाएं, भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने नृसिंह भगवान का लिया था अवतार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज भगवान नृसिंह की जयंती है। हर साल उनकी जयंती 14 मई 2022 को मनाई जाती। इसे लेकर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने सभी को अनंत शुभकामनाएं दी है। आज के दिन भगवान नृसिंह की पूजा करने से सुख, शांति की प्राप्ती होती। संकट दूर होते हैं।

हिंदू धर्म में नृसिंह जयंती का खास महत्व है। आज के दिन विधि-विधान के साथ नृसिंह भगवान की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के दिन नृसिंह भगवान ने अवतार लिया था।

कहा जाता है कि अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने नृसिंह भगवान का अवतार लिया था। हिरण्यकश्यप का वध करके नृसिंह भगवान ने भक्त प्रह्लाद को सभी संकंटों और भय से दूर कर दिया था। आज के दिन भगवान नृसिंह की पूजा-अर्चना करने से लोगों के जीवन से संकट दूर होते।

Share This Article