भारत बंद : जनाधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं का जमकर प्रदर्शन, किया NH-31 जाम

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। देश भर में कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। जिसको लेकर देश के कई हिस्सों में इसका असर अभी से ही देखने को मिल रहा है। बिहार के कई जिलों में असर दिखना शुरू हो चूका है।

जहां एक तरफ राजधानी पटना में भारत बंद को लकर बस सेवाएं ठप है वही दूसरी और खगड़िया जिले में भी भारत बंद का असर देखने को मिला। किसान विरोधी कृषि कानून के खिलाफ आज भारत बंद के दौरान खगड़िया में जनाधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खगड़िया मुख्य सड़क मार्ग NH-31 पर आगजनी की।

NH को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ट्रक की लंबी कतार लगी हुई है। जिसके कारण आम आदमी को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बंद समर्थकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Share This Article