आरा में युवक ने की खुदकुशी, पारिवारिक विवाद में फांसी लगाकर दी जान

Patna Desk

NEWS  PR डेस्क। आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा रोड शीतल टोला मुहल्ले में मंगलवार की सुबह एक युवक ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा शीतल टोला निवासी स्व. रामबचन लाल का पुत्र आनंद श्रीवास्तव है। वह पेशे से मच्छरदानी सिलने का काम करता था। बताया जाता है कि उसके घर में कुछ दिनों से परिवारिक विवाद चला रहा है। सोमवार की रात खाना खाने के बाद जब घर में सभी लोग सोए थे। उसी दरमियान उसने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

मंगलवार की सुबह जब मृतक के बड़े बेटे अपने पापा को उठाने गयी तो उसके शव को हो लटकता पाया। जिसके बाद उन्होंने सूचना आसपास के लोगों को दी जिसके बाद आसपास के लोग वहां पर जमा हो गए और घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी। वहीं पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृतक की पत्नी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Share This Article