रक्षाबंधन पर रिलीज होगी ये भोजपुरी फिल्म, परिवार के साथ देख सकेंगे दर्शक

Patna Desk

NEWSPR डेस्क: राखी के अवसर पर यश कुमार की भोजपुरी मूवी ‘बंधन राखी के’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर रिलीज होने वाला है। भाई बहन और पारिवारिक मूल्यों को दर्शाने वाली भोजपुरी मूवी ‘बंधन राखी के’ 22 अगस्‍त 2021 को प्रदर्शित होने वाली है। भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में यूनिक अदाकारी के लिए मशहूर अभिनेता यश कुमार स्टारर फ़िल्म ‘बंधन राखी के’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर भोजपुरी सिनेमा पर शाम 7 बजे से होगा। इस फिल्म के निर्देशक अजय कुमार झा हैं। आदि शक्ति इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘बंधन राखी का’ बेहद सामाजिक और पारिवारिक मूवी है।

इस मूवी का आनंद दर्शक पूरे परिवार के साथ ले सकेंगे। वहीं इस मूवी को लेकर यश कुमार ने अपने दर्शकों से ख़ास अपील भी की। यश कुमार ने कहा कि वे इस फिल्म को अपने घरों में पुरे परिवार के साथ जरुर देखें। यश कुमार ने कहा कि यह एक ऐसी फिल्म है जिस पर भोजपुरी समाज को गर्व होगा। फिल्‍म की कहानी बहन के प्रति एक भाई की जिम्‍मेवारी की संवेदनशीलता पर आधारित है। जिसमें भाई अपनी बहनों के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा देता है, मगर उसे बदले में तिरस्कार मिलता है। फिल्म के निर्माता दुर्गा प्रसाद मजूमदार के अनुसार यह बेहतरीन फ़िल्म है। भोजपुरी सिने उद्योग पर अक्सर अश्लीलता का आरोप लगते आ रहा है ये फ़िल्म उन आरोपो को खारिज करती है। अब दर्शको का भी थोड़ा दायित्व बनता है कि वह अच्छे सिनेमा को देखें और अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करें। उन्हें उम्मीद है ये मूवी  उन तमाम दर्शको के उम्मीद पर खरी उतरेगी जो एक संपूर्ण पारिवारिक फ़िल्म चाहते हैं।

इस फिल्म के निर्माता और कहानीकार दुर्गा प्रसाद हैं। लिरिक्स अशोक कुमार, अरबिंद तिवारी और सत्य शंकर का है, जबकि म्यूजिक दुर्गा नटराज मधुकर आनंद का है। पीआरओ रंजन-सर्वेश हैं। डीओपी समीर जहांगीर और कोरियोग्राफर प्रवीन शेलार हैं। फिल्म में यश कुमार के साथ ऋचा दीक्षित, पूनम दुबे, मोहन सिंह, प्रिया झा, सान्या सिंह, राधे मिश्रा, राव रणविजय, भानु पांडेय, जे नीलम और मेहमान भूमिका में खुद दुर्गा प्रसाद मजूमदार नजर आएंगे।

Share This Article