News PR Live
आवाज जनता की

भोजपुरी मूवी ‘शिवा का सूर्या’ दर्शकों को खूब आई पसंद, पारिवारिक कहानी पर बनी यह फिल्म एक्शन पैक्ड भी है

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को लेकर कई गाने रिलीज कर चुकी मशहूर म्यूजिक कंपनी विजय लक्ष्‍मी भोजपुरी ट्यून ने एक जबरदस्त फिल्‍म ‘शिवा का सूर्या’ का ट्रेलर रिलीज किया है।यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

फिल्‍म ‘शिवा का सूर्या’ एक एक्शन पैक्ड फिल्‍म है। इसमें चर्चित अभिनेता शिव कांतिमणि, भोजपुरी की लोकप्रिय अभिनेत्री पाखी हेगड़े, निसार खान और प्रीति शुक्ला मुख्य भूमिका हैं। फिल्म एक पारिवारिक कहानी पर बेस्ड है।

श्री गौरी प्रोडक्शन के बैनर से बनी भोजपुरी फिल्‍म ‘शिवा का सूर्या’ में एक्शन के साथ – साथ इमोशन और संवाद भी जुड़ा है। इसे देख दर्शकों ने फ़िल्म को साउथ फिल्म को तरह बताया है। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हुई, जिसे निर्देशक सुब्बाराव गोसांगी ने अपने स्टाइल में बनाया है। उन्होंने अपनी इस फिल्म में साउथ के तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया है। जिससे दर्शकों को इस फिल्म में एक्शन का भरपूर मजा आने वाला है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.