News PR Live
आवाज जनता की

महोत्सव के दूसरे दिन भोजपुरी गायक आलोक कुमार और मशहूर कव्वाल निजामी बंधुओं ने जमायी महफिल

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। राजगीर महोत्सव के दूसरे दिन संध्या में महुआ टीवी के “सुर संग्राम” पहला सीजन के विजेता रहे भोजपुरी गायक व अभिनेता आलोक कुमार ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी और बॉलीबुड गीतों की प्रस्तुति की जिसे सुन दर्शक ताली बजाने पर मजबूर हो गए. आलोक कुमार रिंकू घोष के साथ फिल्म कहिया ब्याह बोला करबा में बतौर अभिनेता पहली भोजपुरी फिल्म की है.

- Sponsored -

- Sponsored -

जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. आलोक कुमार के बाद पार्श्व गायक संजीव पांडेय, राजा रेड्डी ट्रूप की अंजली चंद्रन द्वारा नृत्य की प्रस्तुति की गयी. कार्यक्रम के अंत में इश्क सूफियाना में फेमस सूफी सिंगर जोड़ी नूरान सिस्टर्स और भारत के सबसे मशहूर कव्वाल निजामी बंधुओं ने महफिल को सर्द मौसम में गर्म कर दिया। रात 10 बजे तक लोग कुर्सी से चिपके रहे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.