News PR Live
आवाज जनता की

बड़ा हादसा, किंगांव के पास मजदूरों को ले जा रहा ट्रक पलटा; 16 की मौत

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। ट्रक में मजदूर, औरतें और बच्चे सवार थे। इसमें पपीते भी भरे गए थे। एक मोड़ पर ट्रक नियंत्रण खोने से पलट गया। महाराष्ट्र के जलगांव में रविवार रात करीब एक बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां किंगांव के पास एक ट्रक पलट गया। सूत्रों के मुताबिक, इस ट्रक में पपीता भरा था और 21 मजदूर भी इसमें बैठे थे। इनमें से 16 की मौत हो गई। 5 घायल हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

पुलिस के मुताबिक, किंगांव के पास अंकलेश्वर-बुरहानपुर स्टेट हाइवे पर हादसा हुआ। एक मोड़ पर ट्रक की स्टेयरिंग की रॉड टूट गई। इसके बाद ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। ट्रक पलटने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को क्रेन के जरिए सीधा किया। तब तक कई मजदूरों की जान जा चुकी थी। 16 मृतकों में 15 की पहचान हुई हो पाई है.

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.