आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका,कैलाश गहलोत ने दिया इस्तीफा, BJP मे….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी (AAP) की प्राथमिक सदस्यता और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व, विशेष रूप से अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए। अपने इस्तीफे में गहलोत ने कहा कि पार्टी अब “आम आदमी” के सिद्धांतों से भटक गई है और दिल्ली सरकार का अधिकांश समय केंद्र सरकार से लड़ाई में खर्च हो रहा है, जिससे जनता के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

गहलोत ने पार्टी पर “शीशमहल” जैसे विवादों में शामिल होने और पारदर्शिता की कमी का आरोप भी लगाया। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं, हालांकि उन्होंने इस पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है। गहलोत 2015 से AAP में सक्रिय थे और नजफगढ़ सीट से विधायक के रूप में लगातार जीतते आए हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article