BIG BREAKING- IMA के प्रेसिडेंट अमर कांत झा अमर का हुआ निधन, PMCH में ली अंतिम सांसे

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ बिहार में चर्म रोग के सबसे ज्यादा प्रसिद्ध डॉक्टर के रूप में पहचाने गए डॉ. अमर कांत झा ‘अमर’ का सोमवार सुबह निधन हो गया। आपको बता दें कि PMCH के चर्म एवं यौन रोग विभागाध्यक्ष के साथ ही एक समय में वह यहां के अधीक्षक भी रहे थे। इसके अलावा वह पटना मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य भी रहे थे। सोमवार सुबह 6 बजे हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। फिलहाल वह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के बिहार अध्यक्ष के रूप में भी काम कर रहे थे।

वहीं कई डॉक्टरों ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है यह देश के जाने-माने चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमरकांत झा. चर्म रोग के डॉक्टरों में उनकी अलग पहचान रही। पटना के प्रमुख चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक झा उनके पुत्र हैं। पटना के रहने वाले चर्म रोग विशेषज्ञ डाॅ. अमरकांत झा ‘अमर’ लंबे समय से चिकित्सा सेवा में रहे।

अपने 40 वर्षों के लंबे सेवाकाल में उन्होंने समाज के सभी तबकाें खासकर कमजोर वर्गों के लिए नि:स्वार्थ सेवा करते हुए उनके सुलभ इलाज के लिए हमेशा तत्पर रहे। इस दाैरान वह भारत से लेकर विश्व स्तर पर बहुत सारे अवार्ड से सम्मानित हुए।

PMCH में चर्म रोग के प्रोफेसर, अधीक्षक और प्राचार्य रहे डॉ. अमरकांत झा अमर ने चर्मरोग विभाग में 40 वर्षों तक रोगियों की सेवा की। उन्होंने चर्मरोग पर 8 से ज्यादा पुस्तकें लिखीं और उनके 123 शोधपत्र देश – विदेश के विभिन्न जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। 30 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय और 40 राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में डॉ. अमरकांत झा अमरने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए थे।

पटना से विक्रांत की रिपोर्ट…

Share This Article