- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में लावारिश बैग की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत गांधी मैदान थाने को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैग को कब्जे में लिया और आनन-फानन में पूरे क्षेत्र को खाली कराया।
बॉम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची। काफी प्रयासों के बाद जब बैग खोला गया, तो उसमें कुछ जमीनी कागजात और रद्दी पेपर मिले। इस पर पुलिस ने राहत की सांस ली।इस बीच, जिलाधिकारी और पटना के एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने आगामी रावण वध कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। यह घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र की है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
