पटना से बड़ी खबर : एयरपोर्ट पर सोने के बिस्किट के साथ पकड़ा गया शख्स, शरीर में छुपाकर बंगलोर ले जा रहा था

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना से एक बड़ी खबर आ रही है, यहां 28 लाख के सोने के बिस्किट के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। वो बंगलोर जा रहा था। पटना एयरपोर्ट पर उसे गिरफ्तार किया गया। एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान उसे पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि उसके पास से कई जाली प्रमाणपत्र और कागजात बरामद किये गये हैं। बताया जा रहा है कि वो शरीर के अंदर छुपा रखा था।
दरअसल पटना एयरपोर्ट पर उसे सीआईएसएफ की टीम ने व्यक्ति को गिरप्तार किया है। जांच के दौरान उसके शरीर में सोने की बिस्कीट होने का पता चला। जब सघनता से जांच की गई तो टीम के होश उड़ गये। उस व्यक्ति के पास 28 लाख रुपये के सोने के बिस्किट होने का पता चला। साथ ही उसके पास कई कागजात भी मिले, जो फर्जी थे। उस व्यक्ति पर कस्टम के तहत मामला दर्ज किया गया है। कस्टम की टीम की ये बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

Share This Article