NEWS PR डेस्क : बिहार बोर्ड (BSEB) की ओर से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़े ताज़ा अपडेट (Live BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Updates) के लिए समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संपन्न कराई गई थी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि परिणाम मार्च के इसी सप्ताह या अगले सप्ताह तक घोषित किया जा सकता है।
रिजल्ट की घोषणा हमेशा की तरह प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी, जिसका आयोजन बोर्ड द्वारा किया जाएगा। इस दौरान परीक्षा परिणाम के साथ-साथ पास प्रतिशत, टॉपर्स की सूची, और जिलेवार प्रदर्शन जैसी अहम जानकारी भी साझा की जाएगी।
छात्रों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें, क्योंकि परिणाम कभी भी जारी हो सकता है। इससे रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने में उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।