फरवरी से शुरू होगी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा, भागलपुर में परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू

Neha Nanhe

NEWS PR डेस्क : भागलपुर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इसे लेकर भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की दूरी तक धारा 144 लागू कर दी गई है। इसका उद्देश्य परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की भीड़, अफवाह या अव्यवस्था को रोकना है।जिलाधिकारी ने मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र बिना किसी डर और तनाव के परीक्षा दें।

परीक्षार्थियों के आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की भी तैनाती की गई है ताकि जाम या अन्य किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की गई है कि वे परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं जिससे समय पर प्रवेश और जांच प्रक्रिया पूरी हो सके और परीक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो।

Share This Article