मुख्यमंत्री बिहार ने माना कि कश्मीर में आतंकियों के निशाने पर हैं बिहारी, जताई गहन चिंता, कहा- उपराज्यपाल से कर रहे बातचीत

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। जम्मू-कश्मीर में चार बिहारियों की हत्या पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहन चिंता जताते हुए आक्रोश व्यक्त किया है। सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में फरियादियों से मिलने के बाद सीएम ने मीडिया से बात की और जानकारी दी कि जम्मू में मारे जा रहे बिहारियों को लेकर सरकार चिंतित है। बिहार सरकार ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की है। उन्होंने मजदूरों की सुरक्षा का भरोसा दिया है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि “कल तीसरी घटना घटी है। सरकार ने तुरंत सारी जानकारी लेकर बातचीत की है। कल की घटना सामने आते ही जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर बातचीत की और कहा कि देखिये बिहार के लिए यह चिंता की बात है। उन्होंने भरोसा दिया कि प्रशासन देख रहा है और इस बात की जांच की जाएगी।

Share This Article