News PR Live
आवाज जनता की

बिहार कांग्रेस को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, इस नाम पर लग सकता है मुहर

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार कांग्रेस में नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा को लेकर कवायद तेज हो गई है। किसी भी वक्त कांग्रेस आलाकमान नए प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्षों के नाम ऐलान कर सकते। बताया जा रहा कि इस बार पार्टी को नेतृत्व करने के लिए किसी दलित चेहरे पर मुहर लग सकता है।

- Sponsored -

- Sponsored -

फिलहाल अध्यक्ष पद पर कार्यरत मदन मोहन झा का कार्यकाल खत्म होने वाला है। जिनकी जगह पर पार्टी नए अध्यक्ष की घोषणा करेगी। सूत्रों की मानें तो बिहार कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी राजेश राम को देने पर मुहर लग गई है। लेकिन अभी तक इसकी घोषणा नहीं की गई है। पार्टी इस बार अध्यक्ष के अलावा 8 नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने जा रही है।

इसके पहले बिहार कांग्रेस में अध्यक्ष के अलावे 4 कार्यकारी अध्यक्ष थे। बता दें कि बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षों की लिस्ट में प्रेमचंद्र मिश्रा, पटना पूर्वी से इस बार विस का चुनाव लड़े प्रवीण कुशवाहा, अमिता भूषण(पूर्व विधायक), पूनम पासवान, मनोज सिंह(पूर्व विधायक), शकीलरूज्जमा अंसारी (पूर्व मंत्री) और सिद्धार्थ सौरभ या अमित टुन्नाका नाम शामिल है। हालांकि कांग्रेस नेतृत्व ने अब तक आधिकारिक तौर पर नामों का ऐलान नहीं किया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.