News PR Live
आवाज जनता की

बिहार में बेलगाम अपराधी: सिवान में अपराधियों ने लूटपाट के दौरान स्वर्ण व्यवसाय को मारी गोली, दुकान से कैश और गहने लूट कर फरार, पुलिस कर रही जांच

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। सिवान के थाना रोड स्थित एक आभूषण की दुकान में देर रात लूटपाट करने घुसे कुछ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई को गोली मार दी है। इसके साथ ही दुकान से कुछ कैश, गहने लेकर फरार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक हथियार से लैस कुछ अपराधी दुकान में घुस कर लूटपाट करने लगे। जिसका विरोध स्वर्ण व्यवसाई सुभाष ने किया।

बस क्या था अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके पैर में लगी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद अपराधी डंके की चोट पर दुकान में लूटपाट करके फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

गोली लगने का बाद घायल स्वर्ण व्यवसाय सुभाष को स्थानीय लोग व्यवसाई सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

सिवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.