बिहार चुनाव 2025: एनडीए आज जारी करेगा उम्मीदवारों की पहली सूची, शाम 4 बजे पटना में होगा बड़ा ऐलान

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर पटना की सियासत चरम पर है। एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) आज शाम 4 बजे अपने पहले चरण के उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकता है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी मिलने के बाद इस सूची को सार्वजनिक किया जाएगा।सूत्रों के अनुसार, एनडीए में सीट बंटवारा अब पूरी तरह तय हो गया है। फॉर्मूले के तहत भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें, राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6 सीटें और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को भी 6 सीटें दी गई हैं।इस बीच, एनडीए के शीर्ष नेता धर्मेंद्र प्रधान सहित कई वरिष्ठ नेता आज दिल्ली से पटना रवाना होंगे।

सूत्र बताते हैं कि पटना पहुंचने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये उम्मीदवारों की सूची का ऐलान किया जाएगा। दिल्ली से नेताओं का जत्था सुबह रवाना होगा, जबकि पटना में सुबह 10 बजे के बाद से ही एनडीए के दफ्तरों में हलचल बढ़ गई है।राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि आज का दिन एनडीए के लिए निर्णायक साबित हो सकता है, क्योंकि कई सीटों पर लंबे समय से चल रही चर्चाओं और संभावनाओं पर विराम लगने की उम्मीद है।सूची जारी होते ही साफ हो जाएगा कि कौन उम्मीदवार किस सीट से मैदान में उतरेगा, और इसके साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए की पूरी चुनावी रणनीति जनता के सामने आ जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article