- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
बिहार सरकार ने दीपावली से पहले प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 94 अधिकारियों को प्रोन्नति दी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की है।प्रोन्नति पाने वालों में 23 अधिकारियों को संयुक्त सचिव से अपर सचिव के पद पर प्रोन्नत किया गया है, जिन्हें अब वेतन स्तर 13 में रखा जाएगा।
इसके साथ ही 36 अधिकारियों को अपर समाहर्ता से संयुक्त सचिव एवं समकक्ष स्तर पर प्रोन्नति मिली है। इसके अलावा, 35 अधिकारियों को उप सचिव से अपर समाहर्ता के पद पर प्रोन्नति देकर वेतनमान स्तर 12 में रखा गया है।यह कदम अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण विकास है, जिससे उनकी जिम्मेदारियों और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।


- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
