पटना : बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री मदन सहनी ने अपने सरकारी आवास पर पूर्व सांसद फूलन देवी जी की 57 वीं जयंती के अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। मंत्री ने इस अवसर पर बताया की फूलन देवी जी हमेशा अत्याचार के खिलाफ आवाज ही नहीं उठाई बल्कि उनके लिए लड़ती भी रही हैं।
इसके साथ ही मंत्री मदन सहनी ने कहा कि लोकसभा सदस्य के रूप में भी फूलन देवी ने दलितों वंचितों की आवाज को बुलंद किया और उन्हें अधिकार दिलाने के लिए पहल की। वह एक मल्लाह की बेटी थी जो निडर और अदम्य महिला थी। फूलन देवी जी का बिहार के निषादों से भी काफी गहरा लगाव रहा है। बिहार में फूलन देवी जी के असंख्य प्रशंसक हैं जिन्होंने यह मन बना लिया है की आगामी बिहार चुनाव में दलितों एवं पिछड़ों के नेता जिन्होंने बिहार को जंगल राज से निकलकर नए सुसाशन के राज दिया ऐसे बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को दुबारा बिहार का मुख्यमंत्री बनाएंगे।
वहीं इस कार्यक्रम के दौरान जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव जीत नारायण मंडल, जिला अध्यक्ष जल श्रमिक प्रकोष्ट रोहतास राम जी चौधरी, युवा सचिव रोहतास मीनू सिंह, साकेत सिंह, सुनील सिंह इत्यादि कई गणमान्य लोगों ने तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।