बिहार के सीमावर्ती जिलों में ठंड का प्रकोप, जानिये अररिया में मौसम का हाल

Patna Desk

NEWS PR डेस्क। बिहार के सीमावर्ती जिलों में ठंड का प्रकोप ज्यादा देखा जा रहा है। बात करें अररिया जिले की तो अररिया का मौसम तेजी के साथ बदला है। पिछले चार-पांच दिनों से लगातार घने कोहरे के बीच ठंड में भारी बढ़ोतरी होने व ठंडी हवाएं चलने के कारण सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दो -चार दिनों से बढ़ी ठंड ने अपना आक्रामक रूप दिखाना शुरु कर दिया है।

सुबह जहां ठंड व कोहरा रहता है वहीं दिन को हल्का धूप रहता है। ठंड से आम लोगों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोग अति आवश्यक कार्य से हीं घर से बाहर निकल रहे हैं। बढ़ी ठंड ने कृषि कार्य को भी प्रभावित कर रखा है। दुकानें देर से खुल रही हैं और जल्द बंद हो जा रही हैं। पिछले पांच दिनों से लगातार कोहरे की कहर से और बढ़ती ठंडके कारण लोगों का जीना मुहाल है। हवा चलने से कंपकपाती ठंड लोगो को बेचैन कर रही है। यदि ठंड के तेवर यही रहे तो आने वाले दिनों में बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ सकती है।

अररिया से रविराज की रिपोर्ट… 

Share This Article