बिहार कृषि ऐप से मिलेगी उर्वरकों की रियल टाइम जानकारी, किसानों को होगा सीधा फायदा

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 09 अप्रैल । बिहार सरकार ने किसानों की सुविधा और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कृषि भवन, मीठापुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के कृषि मंत्री Ram Kripal Yadav ने बिहार कृषि मोबाइल ऐप पर उर्वरकों की रियल टाइम उपलब्धता देखने की नई सुविधा का शुभारंभ किया।

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नई सुविधा के जरिए किसान अब अपने मोबाइल पर ही आसपास के उर्वरक दुकानों में उपलब्ध यूरिया, डीएपी समेत सभी प्रकार के खाद की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से दुकानदारों की मनमानी पर लगाम लगेगी और किसानों को गुमराह नहीं किया जा सकेगा। साथ ही उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और अधिक कीमत वसूली जैसी समस्याओं पर भी प्रभावी रोक लगेगी। पूरी वितरण प्रणाली अब ज्यादा पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राज्य में पहले से ही करीब 9 लाख 35 हजार किसान बिहार कृषि ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस ऐप के जरिए उन्हें सरकारी योजनाओं, मौसम पूर्वानुमान, फसल सुरक्षा और बाजार भाव जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां घर बैठे मिल रही हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इससे किसानों को सही समय पर सही जानकारी मिलेगी और उनकी लागत व जोखिम दोनों में कमी आएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article