बिहार MLC चुनाव आज, 24 सीटों पर मतदान जारी, मतदान केंद्र के बाहर कड़ी सुरक्षा, 185 प्रत्याशी का होना है फैसला

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। सोमवार सुबह 8 बजे से राज्य में बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर चार कर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। सभी केंद्रों पर वोटिंग की लाइव वेबकास्टिंग होगी। अगर किसी केंद्र पर कोई गड़बड़ी हुई तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

वोटिंग के लिए राज्य के सभी 534 प्रखंडों में बूथ स्थापित किए गए हैं। विधान परिषद की इन सीटों पर कुल 185 प्रत्याशी मैदान में हैं। राज्य के कुल एक लाख 32 हजार 116  मतदाता 185 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं वोटों की गिनती 7 अप्रैल को होगी।

बता दें कि इस चुनाव में वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, जिला परिषद सदस्य, नगर निकाय के प्रतिनिधि, विधायक, विधान पार्षद और सांसद भी वोटर हैं। चार अप्रैल को मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को तीन स्तरीय सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा।

वहीं इस चुनाव में सभी पार्टियां अपने-अपने जीत का दावा कर रही हैं। इसके लिए सभी ने जमकर पसीना बहाया है। RJD से तेजस्वी ने अकेले प्रचार का मोर्चा संभाला। वे हर सीट पर जाकर अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए पसीना बहाया। वहीं BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की अगुआई में आधा दर्जन से ज्यादा मंत्रियों ने राज्य भर में खूब मेहनत की है। दोनों ने दावा किया है कि वो सभी सीट जीत रहे हैं।

बिहार विधान परिषद चुनाव की 24 सीटों में से 10 हॉट सीटें हैं जिनपर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। ये सीटें हैं – पटना, वैशाली, सारण, भोजपुर, सीवान, मुंगेर, कोसी, नवादा, मधुबनी और दरभंगा।

Share This Article