News PR Live
आवाज जनता की

बिहार पंचायत चुनाव: नामांकन का आज पहला दिन, जहानाबाद में 38 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए अपना पर्चा दाखिल किया

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का नामांकन आज से शुरू हो गया है। जहानाबाद के काको प्रखंड में पहले ही दिन काफी गहमागहमी देखने को मिली। यहां कई प्रत्याशियों ने मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति और वार्ड सदस्य का पर्चा दाखिल किया। पहले दिन मुखिया पद के 7 प्रत्याशी सहित कुल 38 प्रत्याशियों ने विभिन्न विभिन्न पदों के लिए अपना पर्चा दाखिल किया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

वहीं नामांकन को लेकर जिले के काको प्रखंड कार्यालय स्थित नामांकन केंद्र पर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक रूप से तैयारियां की गई थी। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा सहित सभी प्रकार की तैयारी थी। नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशियों के लिए हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। ताकि किसी भी तरीके से प्रत्याशियों को असुविधा ना हो। हालांकि इस दौरान नामांकन केंद्र पर काफी भीड़ के कारण लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते नहीं दिखे।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.