NEWS PR डेस्क : बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। BPSSC ने प्रोहिबिशन, एक्साइज और रजिस्ट्रेशन विभाग के अंतर्गत 78 SI पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 27 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बिहार पुलिस में वर्दी पहनकर देश की सेवा करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक अहम खबर सामने आई है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने प्रोहिबिशन, एक्साइज और रजिस्ट्रेशन विभाग में सब इंस्पेक्टर के 78 पदों पर भर्ती की घोषणा कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी 2026 से जारी है और उम्मीदवार 27 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।
यह भर्ती बिहार सरकार के प्रोहिबिशन, एक्साइज और रजिस्ट्रेशन विभाग के लिए आयोजित की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों को विभाग में कानून व्यवस्था बनाए रखने, जांच संबंधी कार्य और प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभानी होंगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी होगी और चयन परीक्षा व मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
BPSSC SI भर्ती 2026 के अंतर्गत कुल 78 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पदों की संख्या कम होने के कारण इस भर्ती में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। ऐसे में जो उम्मीदवार काफी समय से बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह अवसर बेहद महत्वपूर्ण है।
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है। आयोग ने साफ कर दिया है कि जो अभ्यर्थी अभी अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे हैं, वे आवेदन नहीं कर सकेंगे। केवल डिग्री पूरी कर चुके उम्मीदवार ही पात्र होंगे।
अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए आयु सीमा 20 से 37 वर्ष,और सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 20 से 40 वर्ष तय की गई है।पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष-महिला उम्मीदवारों को अधिकतम 40 वर्ष तक की छूट मिलेगी।वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए ऊपरी आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
भर्ती प्रक्रिया को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा।सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होगी। प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण लिया जाएगा। तीनों चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम चयन सूची में जगह दी जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी,जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे तय की गई है। इसमें सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे।
नियमों के अनुसार,
30 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए अयोग्य माने जाएंगे।मुख्य परीक्षा में कुल दो पेपर होंगे।पहला पेपर सामान्य हिंदी का होगा,जो केवल क्वालीफाइंग रहेगा। दूसरा पेपर जनरल स्टडीज, विज्ञान, इतिहास, भूगोल,गणित और मानसिक क्षमता पर आधारित होगा।अंतिम मेरिट सूची मुख्य रूप से दूसरे पेपर में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। प्रीलिम्स और मेंस दोनों परीक्षाओं मेंनेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। हर गलत उत्तर पर 0.2 अंक काटे जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है किवे प्रश्नों के उत्तर सोच-समझकर दें। फिजिकल टेस्ट में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक शामिल होगा।
पुरुष उम्मीदवारों को एक मील की दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में,जबकि महिला उम्मीदवारों को1 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी। फिजिकल टेस्ट केवल क्वालीफाइंग होगाऔर इसके अंक मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाएंगे।इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क केवल 100 रुपये निर्धारित किया गया है,जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। कम शुल्क और प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी के कारण यह भर्ती युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय मानी जा रही है।उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।