बिहार सरकार के मंत्रियों का फीता तोड़ उद्घाटन: उद्योग मंत्री खड़े रह गए, मंत्री रामसूरत राय ने पीछे से आकर तोड़ दिया फीता, शुभारंभ करते हुए निकल गए आगे

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर मुजफ्फरपुर से है। जहां एक कार्यक्रम में शिरकत करने बिहार के कई मंत्री पहुंचे थे। पाइप फैक्ट्री का शुभारंभ उद्योग मंत्री के हाथ होना था। अफसोस कि वहां फीता लगा था। जिसे खोलने में शहनावाज हुसैन काफी मशक्कत करने लगे। फीता काफी टाईट था, जो खुल नहीं रहा था। जिसके बाद फीता काटने के लिए कैंची और चाकू ढूंढा जाने लगा। वहीं उद्योग मंत्री शहनावाज हुसैन फीता काटने के लिए औजार आने का इंतजार कर रहे थे। इतने में ही जोश में पीछे से आए मंत्री रामसुरत राय ने जोड़ से फीता को दोनों तरफ से खींचा। फीता तोड़कर कार्यक्रम का खुद ही शुभारंभ कर दिया और सबसे पहले आगे निकल गए।

इस दौरान पीछे से हंसी-मजाक करने की आवाज भी आ रही थी। मंत्री शहनावाज हुसैन और अन्य लोग देखते ही रह गए। मंत्री के जोश को देखकर लोग हैरान हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मंत्री शाहनवाज हुसैन, मंत्री रामसूरत राय, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, सांसद वीणा देवी और राजद विधायक इसराइल मंसूरी एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। शहनावाज हुसैन की फीता फाइट देखकर रामसुरत राय से रहा नहीं गया। वह काफी देर तक खड़े पीछे से नजारा देख रहे थे।

अचानक से बाहुबली बनकर आगे आए और दोनों हाथ से पकड़कर एक झटके में फीते को तोड़ डाला। फिर सबसे आगे ही भीतर घुस गए। फीता तोड़ने के बाद उनके चेहरे पर एक विजय मुस्कान देखने को मिला। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। लोग जमकर चुटकियां ले रहे।

Share This Article