बिहार: सिवान के सदर अस्पताल में 15 घंटे तक फर्श पर पड़ी रही लाश,आसपास घूमते दिखें कुत्ते

Patna Desk

NEWSPRडेस्क। सिवान जिले के सदर अस्पताल में एक व्यक्ति की लाश 15 घंटे तक फर्श पर पड़ी रही और वार्ड में कुत्ते घूमते रहे, लेकिन किसी ने इसकी सुध नहीं ली।
बिहार सरकार लगातार राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं होने का दावा करती रहती है। लकिन आये दिन हमे ऐसी घटनाएं देख ने को मिलती हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सिवान जिले का है। यहां मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। बता दें कि सिवान बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का गृह जिला है। इससे पहले भी जिले की बदतर स्वास्थ्य सुविधाओं को उजागर करने वाली घटनाएं सामने आई हैं। दरअशल जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग को सिवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसके शव को बेड से उतारकर नीचे फर्श पर रख दिया गया। दावा किया जा रहा है कि शव 15 घंटे तक फर्श पर ही पड़ा रहा लेकिन किसी ने इसपर ध्यान नहीं दिया।

Share This Article