Bihar Teacher Vacancy 2026: TRE 4.0 का फॉर्म इस तारीख से भरने की संभावना, 32,388 पदों पर भर्ती

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क : BPSC TRE 4.0:, बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। BPSC ने TRE 4.0 को लेकर आवेदन प्रक्रिया की नई संभावित तारीख जारी कर दी है। आयोग के नए नोटिस के मुताबिक विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 सितंबर 2026 से शुरू किए जा सकते हैं।

हालांकि, BPSC ने यह तारीख अभी फाइनल नहीं की है। आयोग ने अपने नोटिस में 21 सितंबर को आवेदन शुरू होने की संभावित तिथि बताया है। इसलिए अभ्यर्थियों को अंतिम शेड्यूल के लिए संशोधित विज्ञापन का इंतजार करना होगा।
क्यों टला TRE 4.0 का आवेदन?
TRE 4.0 के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले 1 सितंबर 2026 से शुरू होनी थी। जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर और शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर रखी गई थी लेकिन आवेदन शुरू होने से पहले आयोग ने पूरी प्रक्रिया को स्थगित कर दिया। BPSC की ओर से बताया गया कि भर्ती प्रक्रिया में कुछ प्रक्रियात्मक बदलाव किए जाने हैं। अब इन्हीं बदलावों के बाद संशोधित विज्ञापन जारी किया जाएगा।

बता दें कि पहले BPSC ने प्राइमरी से लेकर उच्च माध्यमिक (कक्षा 1 से 12) के लिए 32,388 पदों का नोटिफिकेशन दिया था, लेकिन हाल ही में बिहार सरकार ने कक्षा 9 और 10 के लिए 111 संगीत शिक्षकों के नए पद जोड़े हैं।इसके बाद अब कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 33,385 हो गई है। संशोधित विज्ञापन में पदों का श्रेणीवार ब्योरा बिल्कुल साफ हो जाएगा।

Share This Article