अररिया में वज्रपात के चपेट में आए 2 लोग, पिता की मौत और पुत्र घायल, मृतक के परिजन ने की मुआवजे की मांग

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। अररिया के पेरवाखुडी गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं मृतक का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक के पुत्र का इलाज स्थानीय चिकित्सक के यहां जारी है। वहीं मृतक पिता  के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया।

जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय मृतक दशरथ सिंह अपने बेटे सुबोध सिंह के साथ खेत पर गया था। बिगड़ते मौसम को देख वे लोग अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच वज्रपात होने से दशरथ सिंह और उनके पुत्र ठनका की चपेट में आ गया। दशरथ सिंह का घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा उसके पुत्र सुबोध सिंह घायल हो गया। ग्रामीणों ने शव को पेरवाखोड़ी गांव लाया तथा पुत्र को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास भेज दिया।

बता दें कि मृतक के तीन पुत्री सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण संजय सिंह, गणेश सिंह, छोटू सिंह, राजेश पासवान, शिवानंद सिंह, जनार्दन सिंह, रामानंद दास, कन्हैया सिंह आदि ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

अररिया से रविराज की रिपोर्ट

Share This Article